फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   स्कूल जाने के डर से तीन बच्चें घर छोड़कर भागे, बरामद

स्कूल जाने के डर से तीन बच्चें घर छोड़कर भागे, बरामद

Wed, 30 Aug 2017 12:36 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
स्कूल जाने के डर से तीन बच्चें घर छोड़कर भागे, बरामद
रेहड़(बिजनौर)। स्कूल जाने से बचने के लिए तीन बच्चे घर छोड़कर भाग निकले। इससे उनके परिवार में अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने तीनों को बरामद कर परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन

उत्तराखंड के गांव खड़गपुर कोतवाली काशीपुर निवासी बोबी ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र ऋषि और राजू पुत्र मनीराम गांव के सरकारी स्कूल में कक्षा पांच के छात्र हैं। पड़ोस का ही किशन पुत्र फूल सिंह जो फिलहाल पढ़ाई छोड़ चुका है, तीनों गहरे दोस्त हैं। तीनों साथ ही खेलते हैं। बोबी ने बताया कि सोमवार को ऋषि और राजू स्कूल गए थे। मगर, छुट्टी के बाद वह घर नहीं पहुंचे। गांव में बच्चों की खोजबीन शुरू हो गई। पता लगा कि दोनों को किशन के घर देखा गया था। जब दोनों के परिजन किशन के घर गए तो उसकी मां मानवती ने बताया कि वह भी सुबह से घर पर नहीं है। जबकि दोनों बच्चों के बैग उनके घर पर ही रखे हैं। परिजनों ने तीनों को रातभर ढूंढा। मंगलवार की सवेरे पुलिस ने बताया कि तीनों बच्चे रेहड़ थाना क्षेत्र में घूमते मिले हैं। तब जाकर परिजनों की जान में जान आई।
विज्ञापन

कार्यवाहक थानाध्यक्ष यशपाल सिंह मलिक ने बताया तीनों बच्चे पांच बड़ निवासी अमन सिंह को रात नौ बजे पैदल घूमते हुए मिले। उसने जब बच्चों से मालूम किया तो उन्होंने बताया कि वह काशीपुर के हैं। वह पढ़ना नहीं चाहते हैं। परिजन जबरदस्ती स्कूल भेजते हैं। इसलिए वो स्कूल न जाकर किशन के पास चले गए। वहां पहुंचने पर किशन ने फतेहपुर धारा निवासी चाचा देवेंद्र सैनी के घर चलने का सुझाव दिया। तीनों दोपहर को एक बजे बादीगढ़ पहुंचे गए। बादीगढ़ पहुंचने पर वह बस में बैठकर फतेहपुर धारा गए। शाम होने पर ऋषि रोने लगा। वह घर चलने की जिद करने लगा। तीनों धारा से बिना बताए पैदल ही बादीगढ़ के लिए चल थे। रात को वह वह घूमते हुए अमन को मिले। अमन ने पुलिस को तीन बच्चों के मिलने की सूचना दी। पुलिस तीनों बच्चों को अपने साथ ले आई। परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने तीनों परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed