फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   रात्रि विश्राम के दौरान कमरबंद काटकर नगदी-मोबाइल चोरी

रात्रि विश्राम के दौरान कमरबंद काटकर नगदी-मोबाइल चोरी

Fri, 04 Aug 2017 12:46 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
रात्रि विश्राम के दौरान कमरबंद काटकर नगदी-मोबाइल चोरी
नजीबाबाद। रामपुर के कांवड़िये नजीबाबाद में चोरी की घटना का शिकार हो गए। कल्याणी माता मंदिर में रात्रि विश्राम कर रहे आठ कावंड़ियों के कमरबंद काटकर चोर कांवड़ियों की हजारों रुपये की नगदी और छह मोबाइल चोरी कर ले गए। घटना पर कांवड़ियों एवं क्षेत्रीय श्रद्धालुओं ने रोष जताया है।
विज्ञापन

हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लेकर रामपुर के कांवड़ियों का जत्था लौट रहा था। जत्थे में शामिल 20 कांवड़ियों में 16 पुरुष व चार महिला शामिल थीं। बुधवार शाम चिड़ियापुर क्षेत्र से पूर्वी गंगनहर बाईपास मार्ग से कांवड़िए नजीबाबाद की ओर बढ़ रहे थे कि कोटद्वार मार्ग तक आते-आते रात हो गई। कांवड़िया दल के जत्थेदार शंकरलाल प्रधान ने कोटद्वार मार्ग पर गांव जुल्फकारपुर गढ़ी क्षेत्र में स्थित कल्याणी माता मंदिर पर रात गुजारने और बृहस्पतिवार तड़के गंतव्य के लिए रवाना होने का मन बनाया। मंदिर के महंत प्रमोद ने कांवड़ियों के जत्थे को मंदिर परिसर में ठहरा दिया। रात्रि भोजन के बाद थके-हारे कांवड़िए गहरी नींद में सो गए। देर रात किसी समय चोरों ने कांवड़ियों को अपना शिकार बनाया। चोरों ने मंदिर के बाहरी हिस्से में सो रहे आठ कांवड़ियों के कमरबंद काटकर उसमें रखी हजारों की नगदी और मोबाइल चोरी कर लिए। तड़के जब घटना का पता चला। महंत की सूचना पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कोमल सिंह, क्षेत्रीय श्रद्धालु डॉ.अशोक, सुभाष, राधेश्याम एवं 100 डायल पुलिस मंदिर पहुंच गई। शंकरलाल ने बताया कि घटना में रामपुर के शाहबाद निवासी कांवड़िए मनवीर सिंह की नौ हजार, राजेश सिंह की एक हजार, प्रमोद कुमार की दो हजार, मुकेश कुमार की 1,200, कल्याण सिंह की 1,800, पप्पू की 1,600 और रवि की 500 रुपये की नगदी और रवि को छोड़कर सभी के मोबाइल चोरी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed