फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   कबूतरबाजों ने विदेश भेजने के नाम पर पांच लाख रूपये ठगे

कबूतरबाजों ने विदेश भेजने के नाम पर पांच लाख रूपये ठगे

Wed, 06 Feb 2019 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
कबूतरबाजों ने विदेश भेजने के नाम पर पांच लाख रूपये ठगे
विदेश भेजने के नाम पर पांच लाख रुपये ठगे
विज्ञापन

अफजलगढ़। चार युवकों ने पुलिस को तहरीर देकर अफजलगढ़ के एक एजेंट पर विदेश भेजने के नाम पर जालसाजी कर लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि रकम मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। रकम मांगने जाने पर मारपीट पर उतारू हो जाता है। पीड़ितों ने पुलिस से जांचकर कार्रवाई की मांग की।

काशीपुर उत्तराखंड के गांव कुंडेश्वरी निवासी प्रशांत पुत्र विजेंद्र, सुखवीर सिंह पुत्र रामचंद्र, अफजलगढ़ के गांव कटारमल निवासी रोहित व किशन सिंह ने पुलिस को तहरीर दी तहरीर में मोहल्ला मंझोली निवासी एक एजेंट पर विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवाओं का आरोप है कि वह उसने उन्हें 20 दिन के भीतर वीजा व टिकट देने का वादा किया था। आरोपी ने उनसे पासपोर्ट भी जमा करा लिए। पांच लाख रुपये खाते में डलवा लिए। छह माह बीतने के बाद भी आरोपी ने किसी भी युवक को विदेेश नहीं भेजा, बल्कि इसी बीच जालसाजी कर सभी को फर्जी वीजा व टिकट थमा दिए। जब उन्होंने वीजा व टिकट की जांच कराई तो पता लगा कि सबकुछ फर्जी है। फर्जी टिकट व वीजा देने का विरोध किया तो आरोपी गाली गलौज पर उतारू हो गया। झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगा। रकम मांगने जाने पर कमरों में बंद कर पीटने की धमकी देता है। पीड़ितों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी कर रकम हड़पने के आरोप में जांच कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं प्रभारी निरीक्षक तेजेंद्र सिंह ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed