फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   नमाजियों पर गिरा एलटी लाइन का तार, दो झुलसे

नमाजियों पर गिरा एलटी लाइन का तार, दो झुलसे

Mon, 02 Jul 2018 12:32 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
नमाजियों पर गिरा एलटी लाइन का तार, दो झुलसे
नौगावां सादात। ईशा की नमाज अदा कर घर लौट रहे नमाजियों पर एलटी लाइन की तार टूटकर गिर पड़ा। जिसमें दो नमाजी झुलस गए। करंट दौड़ते ही मोहल्ले में अफरातफर मच गई। आनन फानन में घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

नौगावां सादात के मोहल्ला बगीची स्थित मस्जिद में रविवार को लोग ईशा की नमाज अदा कर घरों के लिए लौट रहे थे। तभी अचानक एलटी लाइन का तार टूटकर नमाजी अफसर अली और ताहिर रजा के ऊपर गिर पड़ा। करंट की चपेट में आकर दोनों बुरी तरह झुलस गए। हादसा होते की मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। लोगों ने बिजली घर को फोन कर बत्ती कटवाई और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां दोनों की हालत में सुधार बताया जा रहा है। लोगों के मुताबिक तार पूरी तरह जर्जर हालत में हैं। इसकी पहले भी विभागीय अधिकारियों को कई बार लिखित में शिकायत की जा चुकी है। लेकिन अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed