{"_id":"5b2a92014f1c1bb36e8b8e61","slug":"171529516545-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफजाल हत्याकांड के खुलासे को दो टीम बढ़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अफजाल हत्याकांड के खुलासे को दो टीम बढ़ी
Updated Wed, 20 Jun 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर। एएसपी देहात विश्वजीत श्री वास्तव ने बताया कि अफजाल हत्याकांड के खुलासे के लिए अब दो टीम और बढ़ा दी गई हैं। अब छह टीमों में शामिल अधिकारी अफजाल हत्याकांड का खुलासा करने की दिशा में कार्य करेंगे। एएसपी ने बताया कि देहात सर्किल के पुराने बदमाशों की कुंडली को खंगाला जा रहा है। इस हत्याकांड के चश्मदीद गवाहों के माध्यम से स्कैच जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर जेल भेजेगी।
गौरतलब है कि एक जून को जब नई सराय निवासी अफजाल अहमद बाइक से नहटौर जा रहा था। तब हर्रा गांव के पास बाइक से पीछे से आए तीन बदमाशों ने उसे रोककर गोली से छलनी कर दिया था। जिससे अफजाल की मौके पर मौत हो गई थी। इस दौरान बदमाश अफजाल के पास से कैश से भरा बैग लूटकर ले गए थे। बैग में तकरीबन छह लाख 40 हजार रूपये की नकदी थी। अफजाल नहटौर स्थित वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर कार्यालय में बतौर कैशियर काम करता था। इस हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पहले चार टीमें लगाई गई थी। जिन्हें बढ़ाकर अब छह कर दिया गया है।