फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दहेजलोभियों ने विवाहिता को गला घोंटकर मार डाला, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा

दहेजलोभियों ने विवाहिता को गला घोंटकर मार डाला, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा

Sun, 10 Jun 2018 12:32 AM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
दहेजलोभियों ने विवाहिता को गला घोंटकर मार डाला, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा
धामपुर। गांव सरकड़ा चकराजमल में दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंट कर हत्या कर दी गई। मायके वालों की शिकायत पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अफजलगढ़ थाने के गांव आलमपुर गांबड़ी निवासी प्रमोद कुमार पाल पुत्र लेखराज सिंह पाल ने बताया कि उसने अपनी बहन आदेश्वरी (30) की शादी वर्ष 2004 में धामपुर थाने के गांव सरकड़ा चकराजमल के एक युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि सुसराल वाले दहेज से खुश नहीं थे। वह दहेज में बाइक, फ्रिज की मांग को लेकर आए उसे तंग करते रहते थे। उनके बहनोई ने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर उसकी बहन की गला घोट कर हत्या कर दी। जब वह सूचना पर गांव सरकड़ा चकराजमल पहुंचे तो उनकी बहन का शव जमीन पर पड़ा था। उसके सुसराल वाले घर से फरार थे। घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस कुछ ही देर में गांव में पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की। कोतवाल का कहना है कि शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक परिजनों की ओर से कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस रिपोर्ट कायम कर आरोपियों पर कार्रवाई करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed