{"_id":"5a8875f74f1c1b28428b5e66","slug":"171518892535-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सडक दुर्घटना में फायर ब्रिगेड के सिपाही की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सडक दुर्घटना में फायर ब्रिगेड के सिपाही की मौत
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्योहारा। सड़क दुर्घटना में फायर ब्रिगेड के एक सिपाही की मौत हो गई। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।
गांव रैनी निवासी रामकिसन सिंह 16 फरवरी की देर शाम ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद से अपनी बाइक से स्योहारा आ रहा था। उसके साथ गांव का ही सतेंद्र कुमार सिंह भी था। सतेंद्र कुमार सिंह सहारनपुर में फायर ब्रिगेड में सिपाही था। रामगंगा नदी के पुल को पार करने के बाद अचानक एक तेज गति से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर ट्राली स्योहारा की ओर से आ रही थी। दुर्घटना में सतेंद्र कुमार सिंह और रामकृष्ण दोनों ही घायल हो गये । इन्हें 100 डायल ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने सतेंद्र कुमार सिंह को मृत घोषित कर दिया। रामकिसन की तहरीर पर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज की गई। सतेंद्र कुमार सिंह की मौत की खबर मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।