फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सौतेली मां व ननदोई ने किया था मासूम का कत्ल

सौतेली मां व ननदोई ने किया था मासूम का कत्ल

Wed, 19 Jul 2017 12:47 AM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
सौतेली मां व ननदोई ने किया था मासूम का कत्ल
सौतेेली मां और ननदोई ने किया था मासूम का कत्ल
विज्ञापन

बढ़ापुर (बिजनौर)।
गांव मुजफफरनगर की छह साल की मासूम को कुल्हाड़ी से मारने के मामले में सौतेली मां और उसके ननदोई के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि ननदोई फरार हैं। हत्या का कारण दोनों का विवाहेत्तर संबंध बताया गया है।
आबिद की पत्नी सायमा की चार साल पहले जलकर मौत हो गई थी। उसके दो बच्चे सात साल का शहरयाज व छह साल की पुत्री खुशी थी। आबिद ने दो साल पहले शबीना उर्फ भूरी से दूसरी शादी की थी। उसकी छह माह की बेटी शगुफ्ता है। आबिद बंगलूरू में रहकर मजदूरी करता है। रविवार रात घर में सो रही खुशी गायब हो गई थी। तलाशने पर जंगल में वह बेहोश मिली। मेरठ ले जाते समय उसकी मौत हो गई। आबिद की मां रोशन जहां ने घटना की तहरीर दी थी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा मुताबिक, शबीना ने पूछताछ में कहा है कि उसकी अपनी ननद शाजिया के पति गांव के ही महताब से विवाहेत्तर संबंध थे। पति के बंगलूरू रहने के कारण महताब का उसके पास खूब आना-जाना था। करीबी रिश्तेदारी के चलते उन पर कोई शक भी नहीं करता था। आबिद खुशी से बहुत प्यार करता था। इससे शबीना चिढ़ती थी। उधर, महताब ने पिछले दिनों शाजिया के माध्यम से आबिद पर उसे बाइक दिलाने का दबाव डाला। आबिद ने उसे नई बाइक दिलाई। महताब ने बाइक किसी के पास छह हजार रुपये में गिरवी रख दी। इसका पता चलने पर आबिद ने रकम देकर बाइक वापस ले ली और अपनी नगीना में ब्याही बहन के घर ले जाकर खड़ी कर दी। महताब इसके लिए साले आबिद से रंजिश रखता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल के मुताबिक, शबीना ने बताया कि वारदात वाली रात महताब शबीना से मिलने घर आया था। लौटते समय वह आंगन में परिजनों के साथ सो रही खुशी को उठाकर बाहर ले गया। शबीना महताब के पीछे गई। महताब शबीना के घर में रखी कुल्हाड़ी भी साथ ले गया था। वारदात के बाद शबीना ने यह कुल्हाड़ी लाकर घर में रख दी। इस मामले में सौतेली मां शबीना व उसके ननदोई महताब के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed