फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   घर में घुसकर तोड़फोड़, नगदी और जेवर लूटे

घर में घुसकर तोड़फोड़, नगदी और जेवर लूटे

Fri, 05 Apr 2019 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर तोड़फोड़, नगदी और जेवर लूटे
घर में घुसकर तोड़फोड़, नगदी और जेवर लूटे
विज्ञापन

अफजलगढ़। गांव हीरापुर गोकुल उर्फ गढ़वावाला में दिनदहाड़े कार से आए आठ लोगों ने एक व्यक्ति के घर में घुसकर 62 हजार की नगदी और हजारों रुपये की कीमत के गहने लूट लिए। आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ की और परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में दो लोगों को नामजद करते हुए छह अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।

गढ़वावाला निवासी नितिन शर्मा पुत्र शिवप्रसाद शर्मा ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को 11 बजे अपने खेत से काम कर लौट रहा था। इस दौरान उसने देखा कि उसके घर के बाहर दो कार खड़ी हैं। जिसमें चंदोसी और बदायूं निवासी दो व्यक्ति मौजूद थे। इन आरोपियों के साथ अन्य छह व्यक्ति और शामिल थे। इन लोगोें ने उसके घर में घुस कर लूटपाट की और कई फायर किए। आरोपी उसके घर से 62 हजार रुपये, जेवरात, कीमती कपडे़े आदि लूट कर ले गए। जाते समय आरोपियों ने फ्रीज, कूलर, एलईडी, अनाज की टंकी, दो वाशिंग मशीन, एक मेज, संदूक, अलमारी आदि को तोड़ दिया। घटना का विरोध करने पर शोर सुन ग्रामीण एकत्र हो गए, जिन्हें आता देख आरोपी कारों में बैठकर फरार हो गए। बताया गया कि आरोपी पुलिस में शिकायत करने के बाद जान से मारने की धमकी दे कर गए। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामला रंजिशन है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed