फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   घेर में सो रहे दिव्यांग का कत्ल

घेर में सो रहे दिव्यांग का कत्ल

Wed, 26 Dec 2018 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
घेर में सो रहे दिव्यांग का कत्ल
घेर में सो रहे दिव्यांग की हत्या
विज्ञापन

स्योहारा। घेर में सो रहे दिव्यांग सुलेमान की धारदार हथियार से हमला कर किसी ने हत्या कर दी। सुबह काफी देर तक न उठने पर परिजनों ने घेर में जाकर देखा तो खून में लथपथ शव घर के बाहर आंगन में टीन शेड के नीचे पड़ा मिला। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। दिव्यांग की हत्या का कोई कारण सामने नहीं आया है।
मोहल्ला कस्बा निवासी मोहम्मद अली का 42 वर्षीय पुत्र सुलेमान दिव्यांग होने के साथ अविवाहित था। सुलेमान अपने घर के बाहर घेर में बने तीन शेड में सो रहा था। रात में किसी ने उसके सिर पर धारदार हथियार से हमला करके उसकी हत्या कर दी। उसकी खून में लथपथ शव उसकी चारपाई पर पड़ा मिला।
विज्ञापन

सुलेमान के भाई रिजवान के मुताबिक उसने सुलेमान को सुबह उठाने के लिए कई बार आवाज लगाई। सुलेमान नहीं उठा, लेकिन छोटा भाई नौमान बाहर आया। दोनों ने जाकर देखा तो सुलेमान का शव खून से लथपथ तीन शेड के नीचे चारपाई पर पड़ा था। उसके सिर में धारदार हथियार के गहरे घाव है। दिव्यांग की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार सुलेमान से किसी की भी दुश्मनी नहीं थी। उन्होंने कहा कि किसी से उसकी कभी नहीं लड़ाई भी नहीं हुई थी। पुलिस ने अनुसार सुलेमान की हत्या का कोई कारण अभी तक सामने नहीं आया है। जांच पड़ताल की जा रही है। हत्या की सूचना पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। सीओ धामपुर महावीर सिंह रजावत ने बताया कि सुलेमान के भाई रिजवान ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस की कई टीम घटना के खुलासे के लिए लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed