{"_id":"5ba67f1a867a557f5f419ec7","slug":"161537638170-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकशी कर रहे आरोपी किशोर को छोड़कर फरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोकशी कर रहे आरोपी किशोर को छोड़कर फरा
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। गांव सुंदरपुर के जंगल में गोकशी कर रहे लोग गांव वालों को देखकर अपनी बाइक और एक किशोर को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बाइक के अलावा मौके से गौवंश के अवशेष, मांस, कटान में प्रयोग होने वाले औजार बरामद किए हैं। पुलिस गोकशी करने वालों की तलाश में जुट गई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुंदरपुर के किसान शनिवार सुबह चारा लेने के लिए जंगल जा रहे थे। उन्होंने देखा कि कुछ लोग जंगल में गोवंश का कटान कर रहे हैं। ग्रामीण कटान करने वालों की ओर दौड़े तो वे बाइक और किशोर को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और गौवंश के अवशेष, मांस व कटान में प्रयोग आने वाले औजार बरामद कर लिए। शहर कोतवाल विजेंद्रपाल राणा के मुताबिक पकड़े गए किशोर ने गोकशी करने वाले दो लोगों के नाम उन्हें बताए हैं। दोनों लोग हल्दौर थाने के गांव गंगोड़ा शेख के रहने वाले हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।