फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   विशाल हत्याकांड के आरोपियों के घर पर फरारी नोटिस चस्पा

विशाल हत्याकांड के आरोपियों के घर पर फरारी नोटिस चस्पा

Wed, 18 Jul 2018 11:32 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
विशाल हत्याकांड के आरोपियों के घर पर फरारी नोटिस चस्पा
बिजनौर। पुलिस ने नया गांव के विशाल हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर कोर्ट से जारी फरारी वारंट उनके घरों पर चस्पा करा दिए हैं। शहर कोतवाली क्षेत्र के नयागांव निवासी विशाल की दस फरवरी 2017 को जंगल में गोली मारने के बाद धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई थी। उसके पिता संजय को भी घायल कर दिया था। इस हत्याकांड में पेद्दा कांड के आठ पैरोकार को नामजद किया गया था। इस हत्याकांड को लेकर जिले में खूब राजनीति हुई। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलन चलते रहे। मृतक के पिता संजय ने एसपी कार्यालय के बाहर जहर खाकर आत्महत्या की भी कोशिश की थी। बाद में इस केस की जांच सीबीसीआईडी को सौंप दी गई। पुलिस ने मामले में दो नामजद हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। कोर्ट ने हत्याकांड में नामजद गांव पेद्दा निवासी तसलीम, इफ्तेखार, फुरकान, अकबर, नफीस व पूर्व प्रधान इकबाल को फरार घोषित कर दिया था। शहर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को इन आरोपियों के घर पर जाकर फरारी नोटिस चस्पा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed