फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   विद्युतकर्मी का घूस मांगने का ऑडियो वायरल

विद्युतकर्मी का घूस मांगने का ऑडियो वायरल

Sat, 14 Apr 2018 12:04 AM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
विद्युतकर्मी का घूस मांगने का ऑडियो वायरल
नजीबाबाद। विद्युत लाइन बनाने और ट्रांसफार्मर रखवाने के नाम पर एक विद्युतकर्मी द्वारा उपभोक्ताओं से 65 हजार रुपये की डिमांड करने का ऑडियो वायरल हुआ है। ऑडियो में बात हुई कि जितनी जल्दी पैसे, उतनी जल्दी लाइट। मामला संज्ञान में आने के बाद से विद्युत अधिकारियों में हड़कंप मचा है। अधिशासी अभियंता ने मामले की जांच उपखंड अधिकारी को सौंपने की बात कही है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत जालबपुर गूदड़ के सुभाष नगर क्षेत्र में अब भी कई परिवार बिजली से वंचित हैं और जिन परिवारों में बिजली है, उन्हें सैकड़ों मीटर लंबे विद्युत केबल से बिजली लेनी पड़ रही है। बिजली से वंचित कुछ परिवार के सदस्य अजय, नेतराम, नरपाल, शशि, नरेश, ज्ञानवती, पंकज सहित कई लोगों का कहना है कि वे कई बार विद्युत कार्यालयों के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन उन्हें बिजली नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि संपूर्ण समाधान दिवस में दर्ज होने वाली शिकायतों का प्रशासनिक अधिकारी शत प्रतिशत निस्तारण कराने का दावा करते हैं, मगर शिकायत दर्ज कराने के कई महीने बाद भी उनकी समस्या का निराकरण नहीं हुआ। इतना ही नहीं भाजपा सांसद डॉ.यशवंत सिंह द्वारा 29 सितंबर 2017 को अधिशासी अभियंता के नाम पत्र लिखने के बावजूद समस्या जस की तस बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत अधिकारियों द्वारा कोई सुनवाई न किए जाने से अब तो विद्युत निगम के कर्मचारी भ्रष्टाचार की हदें पार करने लगे हैं। दरअसल क्षेत्र से एक ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक विद्युत कर्मचारी विद्युत लाइन बनाने और ट्रांसफार्मर से कनेक्शन जोड़ने के एवज में 65 हजार रुपये की डिमांड कर रहा है। ऑडियो में विद्युतकर्मी से बात कर रहा व्यक्ति गिड़गिड़ा रहा है। और दुहाई दे रहा है कि अभी केवल तीन परिवारों से 40 हजार रुपये इकट्ठा हो पाए हैं। शेष धनराशि अन्य परिवारों से इकट्ठा होते ही दे दी जाएगी। मगर विद्युतकर्मी एकमुश्त 50 हजार रुपये देने और शेष बाद में देने की बात पर अड़ा है। पीड़ित व्यक्ति द्वारा बकाया धनराशि की बाबत लिखकर देने की बात कहने पर विद्युतकर्मी विद्युत लाइन बनाने की बात पर राजी हो रहा है। जितनी जल्दी पैसे उतनी जल्दी लाइट मिलने की बात के साथ ऑडियो खत्म हुआ।

एसडीओ को सौंपी है जांच : एक्सईएन
अधिशासी अभियंता देवेंद्र कुमार ने ऑडियो वायरल होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। कौन विद्युतकर्मी किससे 65 हजार रुपये मांग रहा है, इसकी जांच के लिए एसडीओ विकास कुमार को कहा गया है। रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि होने पर मामले में निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed