{"_id":"5aa2d1244f1c1b00768b48e0","slug":"161520619812-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई गांवों में दौड़ा उच्च क्षमता का करंट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कई गांवों में दौड़ा उच्च क्षमता का करंट
Updated Fri, 09 Mar 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद। विद्युत अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही से कई गांवों में घंटों उच्च क्षमता का विद्युत करंट दौड़ता रहा। दो महिलाओं समेत कई ग्रामीण उच्च क्षमता के करंट से झुलस गए। गुस्साए ग्रामीणों ने अकबराबाद बिजलीघर पर पहुंचकर विद्युत अधिकारियों का घेराव कर उन्हें खूब खरीखोटी सुनाई। ग्रामीण बिजलीघर के एसएसओ और लाइनमैन को हटाने की मांग पर अड़े थे।
नगीना डिवीजन के अंतर्गत अकबराबाद बिजलीघर से क्षेत्र के गांव रतनपुर, सुरानंगली, मखवाड़ा सहित क्षेत्र के कई गांवों को विद्युत आपूर्ति होती है। शुक्रवार सुबह क्षेत्र के गांवों में अचानक उच्च क्षमता का करंट प्रवाहित हो गया। इससे पहले कि ग्रामीण कुछ समझ पाते, एक-एक कर कई ग्रामीण करंट की चपेट में आकर झुलस गए। करंट से झुलसे उज्ज्वल पुत्र जितेंद्र, बबली पत्नी खिलेंद्र, उजाला पत्नी सुदीप और रतन सहित कई ग्रामीण करंट की चपेट में आने से झुलस गए। कई घरों में विद्युत उपकरण भी फुंक गए। परिजनों के करंट से झुलसने के बाद भी काफी देर तक घरों में उच्च क्षमता का करंट प्रवाहित रहने से ग्रामीणों में गुस्सा भड़क उठा।
शुक्रवार दोपहर तेजपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, सौपाल सिंह, विजय सिंह, शैलेंद्र, राजवीर सिंह, जल सिंह, इदरीस अहमद, रमेश सिंह सहित कई ग्रामीण अकबराबाद बिजलीघर पहुंचे। यहां उन्हें एसएसओ समेत कोई कर्मचारी नहीं मिला। इसकी शिकायत मिलने पर एसडीओ अशोक कुमार और जेई पीएस राणा बिजलीघर पहुंचे, तो भाकियू कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उनका घेराव किया। सूचना मिलने पर एक्सईएन नगीना भी पहुंच गए। घटना पर खेद व्यक्त करते हुए उन्होंने ग्रामीणों को लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।