फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   फैसले की बंदिश में उलझी रिश्तों की डोर

फैसले की बंदिश में उलझी रिश्तों की डोर

Tue, 13 Feb 2018 12:13 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
फैसले की बंदिश में उलझी रिश्तों की डोर
बिजनौर। बिरादरी की पंचायत में सुनाया गया हुक्का पानी बंद होने का फैसला एक परिवार के लिए मुसीबत बन गया है। फैसले की बंदिशों के कारण इस परिवार से कोई रिश्ता नहीं रखना चाहता है। यहां तक कि इस व्यक्ति की बेटी की शादी तक नहीं हो पा रही है। गांव का ही मुंबई में व्यापार करने वाला व्यक्ति पंचायत के फैसले के विरोध में आया तो उसे पीटा गया और उसका भी हुक्का पानी बंद कर दिया गया। पीड़ितों ने इस संबंध में एसपी से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

किरतपुर के मोहल्ला झंडा निवासी मोहम्मद इमरान ने एसपी प्रभाकर चौधरी से शिकायत की है कि वह 20 वर्षों से मुंबई में रहकर व्यवसाय कर रहा है। जबकि उसके परिजन किरतपुर में रहते हैं। एक साल में दो तीन बार वह परिजनों से मिलने आता है। 24 नवंबर 2017 को वह घर आया था, इस दौरान मोहल्ला कमकरान में बिरादरी की पंचायत बुलाई गई। पंचायत का उनके पास भी न्यौता आया। दरअसल, गांव के एक परिवार का बिरादरी की पंचायत ने किसी विवाद को लेकर पिछले साल से हुक्का पानी बिरादरी बंद कर रखा है। पंचायत के फैसले की बंदिश के कारण उस परिवार की बेटियों की शादी तक नहीं हो पा रही है। बिरादरी में उनका आना जाना भी बंद है। वह परिवार पंचायत में अपना बंद हुक्का पानी खुलवाना चाहता था। एक साल से वह परिवार पंचायत से हुक्का पानी खुलवाने और जुर्माने की 50 हजार रुपये रकम माफ कराने के लिए पंचों के इर्द गिर्द घूम रहा है, लेकिन कोई उनकी मदद नहीं कर रहा है। हुक्का पानी नहीं खुलने से इस परिवार के एक व्यक्ति की दिल का दौरा पड़ने से भी मौत हो चुकी हैं।
विज्ञापन

पंचायत में परिवार ने हुक्का पानी खुलवाने और जुर्माने की रकम माफ करने की गुहार लगाई। इमरान पंचायत में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हो गया और हुक्का पानी बंद किए जाने के फैसले का विरोध किया। आरोप है कि पंचायत के मुखिया नौशाद उर्फ गुड्डू, फराज, शहाबुद्दीन ने अन्य लोगों के साथ मिलकर इमरान को जान से मारने की धमकी देकर उसे पीटा और उसका भी बिरादरी ने हुक्का पानी बंद कर दिया। आरोप है कि हुक्का पानी बंद करने वाले आपराधिक प्रवृत्ति के लोग हैं। इमरान ने इन लोगों से जान माल की सुरक्षा की गुहार भी लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------- कोट
महाशिवरात्रि के बाद किरतपुर थाना पुलिस से मामले की तहकीकात कराई जाएगी। इस मामले में जो भी आरोपी होंगे उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। पीड़ितों को न्याय दिलाया जाएगा - प्रभाकर चौधरी, एसपी बिजनौर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed