फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   विद्युत टीम पर हमला करने के आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस की ताबड़तोड़ दबिशें शुरू

विद्युत टीम पर हमला करने के आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस की ताबड़तोड़ दबिशें शुरू

Sat, 10 Feb 2018 12:08 AM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
विद्युत टीम पर हमला करने के आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस की ताबड़तोड़ दबिशें शुरू
अफजलगढ़। विद्युत निगम की टीम पर हमला कर उनके वाहनों में तोड़फोड़ करने के आरोप में पुलिस ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव मुरलीवाला में दबिश दी। गिरफ्तारी के भय से आरोपी भूमिगत हो गए। कोतवाल प्रेमवीर सिंह राणा का कहना है कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

जब विद्युत निगम की टीम एक्सईएन अमित कुमार सक्सेना के निर्देशन में गांव मुरलीवाला में बिजली चेकिंग कर रही थी तो गांव के लोगों ने चेकिंग का विरोध करते हुए टीम पर हमला बोल दिया था। उनके वाहनों को तोड़ डाला था। इस दौरान अधिकारियों से किसी तरह से गांव से भाग कर जान बचाई थी। निगम के अधिकारियों की ओर से 42 लोगों को नामजद करते हुए कई के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट कायम कराई थी। रिपोर्ट में बताया कि इस गांव में व्यापक स्तर पर ग्रामीण बिजली चोरी कर सरकार को राजस्व का चूना लगा रहे हैं। जब अधिकारी बिजली चोरी रोकने को छापेमारी करने का प्रयास करते हैं, तो ग्रामीण उनका विरोध करते हैं। सरकारी कार्य में बाधा डालते हैं। एक्सईएन अमित कुमार ने कोतवाल से आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की सिफारिश की है। उधर, पुलिस में रिपोर्ट कायम होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश देने का काम शुरू कर दिया है। कोतवाल का कहना है कि पुलिस ने बृहस्पतिवार रात कई बार दबिश दी, पर अभी तक कोई आरोपी हत्थे नहीं चढ़ सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed