फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सउदी में अच्छा वेतन व अच्छी नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख से अधिक की ठगी

सउदी में अच्छा वेतन व अच्छी नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख से अधिक की ठगी

Wed, 17 Jan 2018 12:22 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
सउदी में अच्छा वेतन व अच्छी नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख से अधिक की ठगी
बास्टा/चांदपुर (बिजनौर)। कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर नंगला निवासी ने दो लोगों पर सऊदी में अच्छी नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख दस हजार की ठगी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी को शिकायत में गांव रसूलपुर नंगला निवासी पीड़ित नसीम अहमद ने बताया कि सऊदी में अच्छी नौकरी के लिए चांदपुर निवासी एक एजेंट से संपर्क हुआ। उसने चांदपुर के ही एक अन्य एजेंट से संपर्क कराया। दोनों एजेंटों ने मिलकर उसे अच्छी नौकरी और अच्छा वेतन बताकर एक लाख दस हजार रुपये लेकर सऊदी भेज दिया। सऊदी जाने पर एजेंट द्वारा बताया न तो कोई काम मिला और न ही नौकरी मिली। तब उसे लगा कि उसके साथ धोखा हुआ है। बड़ी मुश्किल से कुछ महीने तक भटकने के बाद वह वापस भारत आया। आने के बाद जब आरोपियों से दिए एक लाख दस हजार और आठ माह का वेतन देने को कहा तो पहले तो आरोपी उसे टालते रहे। उसके बाद उन्होंने गाली गलौज कर धमकी देते हुए भगा दिया। नसीम ने बताया कि पुलिस में दी शिकायत पर कोई सुनवाई न होने पर जिलाधिकारी से पैसा दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed