{"_id":"598375a24f1c1b98628b4762","slug":"161501787554-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केएम इंटर कालेज के मैदान में मिला शव दबखेड़ी के मु. बसी का था","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केएम इंटर कालेज के मैदान में मिला शव दबखेड़ी के मु. बसी का था
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर (बिजनौर)।
केएम इंटर कॉलेज के क्रीड़ा मैदान से मिले शव की शिनाख्त नहटौर थाने के गांव के दबखेड़ी निवासी 35 वर्षीय मोहम्मद बसी पुत्र मोहम्मद शमी के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
प्रभारी कोतवाल रमेश चंद शर्मा ने बताया कि मोहम्मद बसी के दो पुत्र ज्वालापुर (हरिद्वार) में नाई की दुकान करते है। वह अधिकांश ज्वालापुर में बच्चों के पास ही रहता था। 24 जुलाई को बसी ज्वालापुर से घर दबखेड़ी आया था। 26 जुलाई को उसकी पत्नी जमीला नहटौर थाने के गांव जमालपुर में अपनी बहन के घर चली गई और 27 जुलाई को बसी परिवार के लोगों से ज्वालापुर जाने के लिए घर से निकला था। उसकी मौत कैसे हुई? इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर होगी। शाम तक परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।