{"_id":"59593e6f4f1c1b810a8b47e5","slug":"161499020911-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह साल के लिए भाजपा से किया निष्कासित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह साल के लिए भाजपा से किया निष्कासित
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्वेत रस्तोगी भाजपा से निष्कासित
स्योहारा (बिजनौर)।
भाजपा नगराध्यक्ष शशांक विश्नोई ने युवा नेता श्वेत रस्तोगी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्काषित कर दिया है। उनकी प्राथमिक सदस्यता भी समाप्त कर दी गई है।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, श्वेत की कार्यशैली और व्यवहार से कई नेता परेशान थे। आरोप है कि वह फेसबुक पर मुख्यमंत्री, मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के साथ फोटो लगाकर रौब गालिब कर रखे थे। सीएम बनने से पहले योगी आदित्यनाथ के धामपुर दौरे के समय भी युवा नेता ने मंच पर उनके साथ फोटो खिंचवाकर फेसबुक पर डाली थी। तीन दिन पूर्व एक खनन करने वाले से मोबाइल पर कथित वार्ता की ऑडियो वायरल होने के बाद उन पर शिकंजा कसना शुरू हुआ। इसके बाद नगर कार्यकारिणी ने श्वेत रस्तोगी को छह साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया। बैठक में नगर महामंत्री मनोज भटनागर, नगर अध्यक्ष शंशाक विश्नोई, डॉ. विनीत देवरा, मुकेश रस्तोगी, आलोक अग्रवाल, अनिल कुमार जैन, हरिओम भटनागर मौजूद रहे।