फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दंपती से लूटपाट के शक में 15 बदमाश उठाए

दंपती से लूटपाट के शक में 15 बदमाश उठाए

Fri, 28 Jun 2019 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
दंपती से लूटपाट के शक में 15 बदमाश उठाए
दंपती से लूटपाट के शक में 15 बदमाश उठाए
विज्ञापन

बिजनौर। नांगलसोती थाना क्षेत्र में दंपती के साथ लूट के मामले में पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने कई जगह ताबड़तोड़ दबिश देकर 15 बदमाशों को हिरासत में ले लिया। पीड़ित महिला को नांगल पुलिस पुलिस लाइन बिजनौर लेकर आई व घटना में शामिल बदमाशों की पहचान कराई। पर महिला ने किसी बदमाश को नहीं पहचाना। पुलिस ने कई और बदमाशों को दबोचने के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है।
नांगल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दंपती बुधवार रात एक रिश्तेदारी से नजीबाबाद क्षेत्र से बाइक से लौट रहे थे। मंडावली व नांगल के बीच गांव जलालपुर भट्टे के पास बाइक सवार बदमाशों ने दंपती को रोक लिया। तमंचे के बल पर उन्हें बंधक बनाकर गन्ने के खेत में ले गए। हथियारों से डरा धमकाकर बदमाशों ने युवक की पैंट निकलवा ली और उससे उसके हाथ बांध दिए। महिला के हाथ भी उसकी साड़ी से हाथ बांध दिए और कानों के कुंडल व उसके पति से 300 रुपये लूट लिए। किसी तरह युवक के हाथ खुल गए और वह भाग निकला। महिला भी सड़क पर पहुंची और राहगीरों से मदद मांगी। किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के हाथ खोलकर बदमाशों की तलाश की लेकिन कोई बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लगा। इलाके में चर्चा रही कि बदमाशों ने महिला को निर्वस्त्र कर दिया। लेकिन महिला और पुलिस अफसरों ने निर्वस्त्र करने की बात को गलत बताया।
विज्ञापन

पुलिस ने इस घटना में शामिल बदमाशों को पकड़ने के लिए कई जगह ताबड़तोड़ दबिश दी। 15 बदमाशों को उठाकर पुलिस लाइन में लाया गया। शुक्रवार को नांगल थाने की पुलिस पीड़ित महिला को लेकर बिजनौर पुलिस लाइन पहुंची और बदमाशों की पहचान कराई। महिला ने किसी बदमाश को नहीं पहचाना। पुलिस ने महिला से बदमाशों का हुलिया मालूम किया। महिला ने बदमाशों के हुलिए व उनकी बोलचाल के तरीके के बारे में पुलिस को सब कुछ बता दिया। सीओ नजीबाबाद महेश कुमार के मुताबिक घटना में शामिल बदमाशों की तलाश में पुलिस की कई टीम लगी हैं। कई जगह दबिश दी जा रही है। कई बदमाशों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जल्दी ही इस घटना का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना हेलमेट वाले वाहन निशाने पर
एसपी संजीव त्यागी ने जिले भर की पुलिस को बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन लेकर न चले। शुक्रवार को बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले एक थाने को शाम तक एक हजार चालान करने का लक्ष्य दिया है। जिले भर की पुलिस ऐसे वाहनों के चालान करने पर टूट पड़ेगी। एसपी ने निर्देश दिए कि कोई भी वारंटी व वांछित अपराधी घूमता न पाया जाए। पुलिस ने उनके खिलाफ भी अभियान शुरू करके दबिश देनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed