फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   कार की चपेट में आकर बाइक सवार एक की मौत,एक गम्भीर रूप से घायल

कार की चपेट में आकर बाइक सवार एक की मौत,एक गम्भीर रूप से घायल

Thu, 27 Jun 2019 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
कार की चपेट में आकर बाइक सवार एक की मौत,एक गम्भीर रूप से घायल
चांदपुर/बास्टा (बिजनौर)। चांदपुर-बास्टा रोड पर गांव कौशल्या के पास कार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को जनपद अमरोहा के थाना नौगांवा सादात के गांव जमुना खास निवासी मंगू सिंह का पुत्र रमेश सिंह सैनी (36) अपने साले की शादी के लिए थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर आया था। बुधवार को साले की बारात गांव बहमनशोरा जानी थी। शाम को रमेश गांव महमूदपुर निवासी धर्मवीर सिंह के साथ बाइक से बास्टा टेलर से कपड़े लेने जा रहा था। गांव कौशल्या के पास कार की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी स्याऊ ले जाया गया, जहां रमेश को मृतक घोषित कर दिया जबकि धर्मवीर को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। मौत की खबर से शादी के घर में खुशी का माहौल गम में बदल गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मृतक के भाई ध्यान सिंह ने अज्ञात में रिपोर्ट लिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed