{"_id":"5d1115ed8ebc3e73db1ce0ec","slug":"156140079614-bijnor-news185","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने होमगार्ड समेत तीन राहगीरों से लूट की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बदमाशों ने होमगार्ड समेत तीन राहगीरों से लूट की
विज्ञापन
बदमाशों ने होमगार्ड समेत तीन को लूटा
कोतवाली देहात। बदमाशों ने बरूकी क्षेत्र में एक दंपती समेत लूट की तीन घटनाओं को अंजाम दिया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन कोई बदमाश हाथ नहीं आया। पीड़ितों ने थाने में घटना की तहरीर दी है।
गांव फतेहपुर असल निवासी होमगार्ड देवराज सिंह नगीना थाने में तैनात है। वह पत्नी रोनीराज और एक लड़के को रविवार देर रात बाइक से लेकर अपनी ससुराल कोटकादर से घर जा रहा था। बरूकी से उग्रावाला मार्ग पर गन्ना सेंटर से थोड़ा आगे दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया और उसकी बाइक की चाबी निकालकर मोबाइल छीन कर जंगल में फेंक दिया। बदमाशों ने दंपती को तमंचे से डरा धमकाकर होमगार्ड से 3360 रुपये व उसकी पत्नी से सोने के कुंडल, सोने की बाली, चांदी की पायल लूटकर बरूकी की ओर को फरार हो गए। थाना नगीना देहात क्षेत्र के गांव सुंदरवाली निवासी नितिन कुमार थाना हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव रेहरा से बाइक से घर जा रहा था। झालू बरूकी नहर पर गांव उग्रावाला के सामने पुल पर पहुंचा तो दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उसकी बाइक को भी ओवरटेक करके रोक लिया और उसकी बाइक की चाबी व मोबाइल छीनकर नहर की पटरी के किनारे फेंक दिया। उसे तमंचे से डरा धमकाकर ढाई हजार रुपये लूट लिए। गांव बरूकी निवासी जयप्रकाश अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से गांव शाहपुर सैदू से बाकरनंगला के रास्ते से होता हुआ घर आ रहा था। रास्ते में बाइक सवार चार बदमाशों ने उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट करते हुए तमंचे लगाकर उससे मोबाइल व 1300 रुपये लूट लिए। बदमाशों ने जयप्रकाश के हाथ पैर बांधकर गाड़ी में डाल दिया। उसने किसी तरह अपने हाथ पैर खोले। पुलिस ने मौके पर पहुंची ओर बदमाशों की तलाश में क्षेत्र में कांबिंग की लेकिन पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली।