{"_id":"5d09309a8ebc3e124660cefe","slug":"156088334111-nazibabad-news76","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र के एक गांव से युवती के लापता होने पर मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
क्षेत्र के एक गांव से युवती के लापता होने पर मचा हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती के अपहरण की सूचना पर दौड़ी पुलिस
नजीबाबाद। क्षेत्र के एक गांव से रहस्यमयी ढंग से लापता एक युवती हरिद्वार से मिलने की सूचना पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
क्षेत्र के एक गांव से परिजनों ने 100 यूपी पुलिस और थाने को दो नकाबपोश बाइक सवारों द्वारा उनकी पुत्री को जबरन उठा ले जाने की सूचना दी थी। परिजनों का कहना था कि युवती क्षेत्र के एक धार्मिक स्थल पर अपनी बहन के साथ पूजा अर्चना के लिए गई थी तभी दो बाइक सवार युवकों ने उसे और उसकी बहन को नशा सुंघाकर जबरन उठाकर ले गए। सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। देर रात तक परिजनों और पुलिस ने युवती की तलाश की। पुलिस ने मंगलवार को उस समय राहत की सांस ली जब परिजनों ने युवती के हरिद्वार से मिल जाने की जानकारी दी। थाना प्रभारी संजय पांचाल ने युवती के अपहरण की बात को संदिग्ध बताया है। उन्होंने परिजनों से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कही।