{"_id":"5d067e278ebc3e6c6931c978","slug":"156070658718-bijnor-news82","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैमाइश करने गई टीम से उलझे किसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पैमाइश करने गई टीम से उलझे किसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दौर। गांव सुल्तानपुर के जंगल में पैमाइश करने गई चकबंदी टीम से किसानों की तीखी नोकझोंक हुई। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर के निर्देश पर पुलिस चकबंदी विरोधी कर रहे किसानों को पकड़ लिया और थाने ले आई। बाद में सभी को चेतावनी देकर छोड़ा।
हल्दौर व देहात में पांच वर्षों से चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। कुछ किसान चकबंदी कराने के विरोध में है। रविवार की सुबह करीब 11 बजे चकबंदी विभाग की टीम में शामिल एसीओ सहेंद्रपाल, भारत सिंह और हलका लेखपाल दिनेश कुमार पुलिस व पीएसी के साथ गांव सुल्तानपुर के जंगल में चकबंदी प्रक्रिया के तहत खेतों की पैमाइश करने पहुंचे। गांव सुल्तानपुर के किसान राजकुमार, सरवेंद्र, चंद्रपाल सिंह, अशोक कुमार, वीरवती देवी, प्रेमवती देवी, मुकेश देवी आदि लोग मौके पर पहुंचे और चकबंदी के विरोध में हंगामा करना शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चकबंदी विरोधी किसान व महिलाएं टीम से भिड़ गए। सूचना पाकर एसडीएम सदर ब्रजेश कुमार मौके पर पहुंचे । आक्रोशित किसानों को समझा बुझाकर शांत करने का प्रयास किया। लेकिन किसान क्षेत्र में चकबंदी न कराने की मांग को लेकर टीम से उलझ गए। एसडीएम के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक रामसेवक ने विरोध कर रहे कुछ किसानों को पकड़ लिया और थाने ले गए। चकबंदी टीम क्षेत्र के खेतों की पैमाइश करने में लगी है। चकबंदी समिति के अध्यक्ष रामौतार सिंह का कहना है कि क्षेत्र में चकबंदी प्रक्रिया निष्पक्ष, इमानदारी व किसानों के हित में कराई जाएगी। किसी भी किसान का शोषण नहीं करने दिया जाएगा। थाना प्रभारी निरीक्षक रामसेवक का कहना है कि पकड़े गए किसानों को सरकारी कार्य में दोबारा बाधा डालने के प्रयास करने पर कार्रवाई करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।