{"_id":"5d0678e88ebc3e578a54a179","slug":"15607052442-bijnor-news132","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई की हत्या कर जमीन हड़पने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण की हत्या कर जमीन हड़पने का आरोप
विज्ञापन
बिजनौर। एक महिला ने अपने दो मायके वालों पर उसके भाई की हत्या कर उसकी जमीन कब्जाने का आरोप लगाया है। कोतवाली शहर क्षेत्र के गांव मुकरपुर खेमा उर्फ बुखारा निवासी आरती उर्फ बाला पत्नी पप्पू ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर निवासी किशोरी सिंह की पुत्री है। उसका परिवार रोशनाबाद में रहता है। उसकी एक बहन नथिया और भाई धर्मवीर सिंह का स्वर्गवास हो चुका है। वर्तमान में वह अपने पिता की इकलौती संतान है। बताया कि धर्मवीर का विवाह नहीं हुआ था वह गांव में अकेला ही रहता था। उसके हिस्से में तीन बीघा जोत की आराजी और 700 गज आवासीय भूमि है। आरोप है कि गांव के दो व्यक्तियों ने उसके भाई धर्मवीर की हत्या कर गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार कर दिया। इसके बाद धर्मवीर की जमीन हड़प ली। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे डरा धमकाकर जुबान बंद रखने की धमकी दी। महिला ने एसपी से मामले की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।