फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पिता की तहरीर पर मुंबई पुलिस दबिश के लिए नजीबाबाद पहुंची

पिता की तहरीर पर मुंबई पुलिस दबिश के लिए नजीबाबाद पहुंची

Sat, 15 Jun 2019 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
पिता की तहरीर पर मुंबई पुलिस दबिश के लिए नजीबाबाद पहुंची
नजीबाबाद। दहेज की मांग को लेकर रिश्ता तोड़ने के मामले में मुंबई पुलिस ने आरोपियों के रिश्तेदार के घर दबिश दी। मगर, आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं। एक व्यक्ति ने शिवानी नगर थाने (मुंबई) पुलिस को तहरीर सौंपी है। तहरीर में बताया कि मंसूरी (उत्तराखंड) निवासी अंसार पुत्र इसरार से उसने अपनी लड़की का रिश्ता तय किया था। रिश्ते में हैसियत के अनुसार लड़के वालों को बाइक सहित दहेज का सभी जरूरत का सामान दिया था। 11 जून को मंसूरी से मुंबई बारात जानी थी। मगर, लड़के वालों को दहेज कम लगा और कार व रुपये की मांग करते हुए उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया। रिश्ता टूट जाने से उन्हें समाज में बदनामी व आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। शनिवार की सुबह मुंबई से सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने पुलिस टीम के साथ नजीबाबाद थाने आकर आमद दर्ज कराई और लड़के पक्ष की बाजोपुर रिश्तेदारी में दबिश दी। मगर, पुलिस को आरोपी हाथ नहीं लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed