फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Lakadpur, located near the Delhi border, was made the base for supplies.

Faridabad News: सप्लाई के लिए दिल्ली बॉर्डर से सटे लकड़पुर को बनाया ठिकाना

Thu, 17 Sep 2026 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Lakadpur, located near the Delhi border, was made the base for supplies.
2018 में भारत आए थे आरोपी, तीन साल से शहर में रह रहे थे
विज्ञापन

सचिन कुमार
फरीदाबाद। लकड़पुर के एक मकान से पकड़ी गई 15 करोड़ रुपये की कोकीन और मादक पदार्थों के मामले में पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपियों का मुख्य मकसद इस कोकीन और मादक पदार्थों को दिल्ली व आसपास के इलाकों में सप्लाई करना था। इसी रणनीति के तहत उन्होंने दिल्ली बॉर्डर से सटे फरीदाबाद के शिव दुर्गा विहार, लकड़पुर इलाके को अपना सुरक्षित ठिकाना चुना, ताकि आसानी से दिल्ली सीमा में आवाजाही की जा सके।

प्रारंभिक जांच और पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी विदेशी नागरिक वर्ष 2018 में भारत आए थे और पिछले करीब तीन साल से फरीदाबाद के इस बॉर्डर इलाके में रह रहे थे। जब आरोपियों से भारत में ठहरने संबंधी दस्तावेजों की मांग की, तो वे कोई भी ऐसा वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके जिससे उनका भारत आना या रहना कानूनी साबित हो सके। जांच के दौरान अब तक आरोपियों के पास से कोई वैध वीजा या पासपोर्ट संबंधी पुख्ता दस्तावेज नहीं मिले है।
विज्ञापन


छापे से पहले मकान मालिक ने फोन बंद किया
कार्रवाई के दौरान पुलिस की जांच प्रक्रिया में मकान मालिक की भूमिका पर भी सवाल खड़े हुए हैं। छापे से ठीक पहले पुलिस की टीम ने मकान मालिक को सूचित कर मौके पर बुलाना चाहा था, लेकिन सूचना मिलते ही मकान मालिक ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया और मौके पर नहीं पहुंचा। इसके बाद पुलिस टीम ने निष्पक्ष जांच प्रक्रिया अपनाते हुए बिल्डिंग के सुरक्षा गार्ड को गवाह के रूप में साथ लिया और मकान के कमरे की विधिवत तलाशी ली। पुलिस अब मकान मालिक को नोटिस जारी कर रही है और आरोपियों द्वारा कमरे किराए पर लेते समय दिए गए दस्तावेजों को तलब कर जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 अन्य अफ्रीकी को डिपोर्ट करने की तैयारी
जिस मकान में छापे मारे गए, उसी इमारत में अफ्रीकी मूल के 10 अन्य नागरिक भी किराये पर रहते मिले। पूछताछ के दौरान वे भी अपने दस्तावेज बारे संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। जिस संबंध में विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) दिल्ली के कार्यालय में उन लोगों के दस्तावेजों बारे तस्दीक की जा रही है। अगर दस्तावेज ठीक प्रकार से नहीं पाए जाते हैं तो उनकी डिपोर्ट की कार्रवाई की जाएगी।
पहले भी पकडे़ गए हैं विदेशी नागरिक
सात अगस्त को क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर ने सेक्टर-37 से 10 ग्राम मादक पदार्थ के साथ विदेशी नागरिक को पकड़ा।

मार्च 2024 में सेक्टर-46 में बिना सत्यापन रह रहे विदेशी नागरिक कमरे में नशीले पदार्थ बनाने की लैब चला रहे थे। ब्लास्ट होने पर मामला खुला था।

जुलाई 2023 में सेक्टर-28 मेट्रो स्टेशन के पास से सेक्टर-31 में किराये पर रह रहे विदेशी नागरिक को 25 लाख के मादक पदार्थों के साथ पकड़ा गया था।
वर्ष 2026 में पुलिस की अब तक की कार्रवाई
कुल दर्ज मामले : 334

गिरफ्तार आरोपी : 446 (106 मुख्य सप्लायर शामिल)

गांजा बरामद: 276.876 किलोग्राम

स्मैक बरामद : 560.85 ग्राम

चरस बरामद : 1.076 किलोग्राम

सल्फा बरामद : 272.66 ग्राम

अफीम बरामद : 2.219 किलोग्राम

कोकीन व एमडीएमए : 3.17 ग्राम कोकीन और 17.11 ग्राम एमडीएमए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed