{"_id":"5d03ee448ebc3e4e20240ee4","slug":"15605386813-dhampur-news160","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहक ने एसबीआई शाखा के कैशियर पर अभद्रता का आरोप लगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ग्राहक ने एसबीआई शाखा के कैशियर पर अभद्रता का आरोप लगाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैशियर पर अभद्रता का आरोप
विज्ञापन
अफजलगढ़। मोहल्ला मियांजी मौखा निवासी उपभोक्ता ने एसबीआई के कैशियर व गार्ड पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए मुख्य प्रबंधक हैड ऑफिस नोएडा को शिकायती पत्र भेजा है। मोहल्ले के गुफरान कुरैशी ने शिकायती पत्र में बताया कि उसका एसबीआई में खाता है। वह बृहस्पतिवार को बैंक से पैसे निकालने गया था। वह लाइन में लगा था। इस बीच कुछ उपभोक्ता बिना किसी लाइन में लगे ही अपना कार्य करा रहे थे। उसने उन्हें भी लाइन से बुलवाने को कहा तो कैशियर आग बबूला हो गया। इस बीच दोनों में गाली गलौच हुई और उसे शाखा से बाहर निकाल दिया। पीड़ित ने एसबीआई बैंक के मुख्य प्रबंधक नोएडा से अभद्रता करने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। उधर शाखा प्रबंधक देवेंद्र सिंह ने आरोप को गलत बताया। मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।