फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   कच्ची शराब की दो भट्ठियां पकड़ी, एक दबोचा

कच्ची शराब की दो भट्ठियां पकड़ी, एक दबोचा

Thu, 13 Jun 2019 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
कच्ची शराब की दो भट्ठियां पकड़ी, एक दबोचा
कच्ची शराब की दो भट्ठियां पकड़ी, एक दबोचा
विज्ञापन

अफजलगढ़। आबकारी विभाग की टीम ने कच्ची शराब की दो भट्ठियों को ध्वस्त कर एक आरोपी को दबोच लिया। मौके पर टीम ने एक हजार लीटर कच्ची शराब का लहन नष्ट किया। इस दौरान टीम ने ट्यूब में शराब भरकर बेचने जा रहे एक आरोपी को दबोचने की कोशिश की, लेकिन आरोपी कच्ची शराब व बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया।

बुधवार को आबकारी विभाग की टीम व स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र में कच्ची शराब पकड़ने के लिए संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया। टीम ने गांव सुआवाला के जंगल में धधक रही दो भट्ठियों को शराब बनाते हुए पकड़ा। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक अन्य आरोपी फरार हो गया। टीम ने मौके पर करीब एक हजार लीटर कच्ची शराब का लहन नष्ट किया। रफैतपुर के जंगल में टीम ने बाइक पर 200 लीटर कच्ची शराब को ले जाते पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी बाइक छोड़कर भाग निकला। आबकारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने आरोपी शेर सिंह पुत्र कृपाल सिंह सहित एक के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed