फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दो पक्षों में टकराव, आठ घायल

दो पक्षों में टकराव, आठ घायल

Wed, 05 Jun 2019 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
दो पक्षों में टकराव, आठ घायल
दो पक्षों में टकराव, आठ घायल
विज्ञापन

अफजलगढ़। ईदगाह के मुख्यद्वार के बाहर फ्लैक्स लगाने को लेकर पालिका चेयरपर्सन के पति के समर्थक और पूर्व चेयरमैन के समर्थक आपस में भिड़ गए। मारपीट में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे सीओ ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।
मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे नगर में ईदगाह के मुख्य गेट के बाहर चेयरपर्सन के पति सलीम अंसारी अपने भाइयों के साथ ईदगाह का निरीक्षण करने गए थे। इस दौरान पालिका के पूर्व चेयरमैन जावेद विकार के समर्थक वहां अपने फ्लैक्स लगाने पहुंच गए। जावेद विकार का कहना है कि जहां उन्होंने फ्लैक्स लगवाने को चैनल गड़वाए थे, उन्हें सलीम अंसारी ने उखड़वा दिया। जिसके चलते दोनों के समर्थकों में कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। जिसमें सलीम पक्ष के नसीम, वसीम, जीशान और अमीर जबकि दूसरे पक्ष के जमशेद, परवेज अहमद, जावेद अहमद, जुबेर अहमद घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। सूचना पर सीओ कृपाशंकर कन्नौजिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। कोतवाल आशुतोष कुमार ने बताया कि अभी किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं प्राप्त हुई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इन्हें मारपीट करनी थी, फ्लैक्स तो बहाना था : सलीम अंसारी
चेयरपर्सन पति सलीम अंसारी का कहना है कि वह अपने भाइयों के साथ ईदगाह का निरीक्षण करने गए थे। यह लोग पहले से ही घात लगाए थे। इन्होंने फ्लैक्स का बहाना बनाकर मारपीट की। उनकी या उनके किसी समर्थक की कोई गलती नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेयरपर्सन पति के समर्थकों ने की मारपीट : जावेद विकार
पूर्व चेयरमैन जावेद विकार का कहना है कि जहां वह हर साल अपनी फ्लैक्स लगवाते थे, वहां इस बार भी चैनल गड़वाए थे। चेयरपर्सन पति सलीम अंसारी ने चैनलों को उखड़वा दिया। इस बात को लेकर ही विवाद हुआ। उनकी ओर से पुलिस को अवगत करा दिया गया है। लेकिन पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed