{"_id":"5cf4151abdec2207237e3c18","slug":"155950005511-bijnor-news119","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों ने कीटनाशक दवा का इंजेक्शन लगाकर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दोस्तों ने कीटनाशक दवा का इंजेक्शन लगाकर की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्तों ने कीटनाशक का इंजेक्शन लगाकर की हत्या
बिजनौर। 20 दिन पहले गांव बांकपुर के चंद्रप्रकाश की हत्या उसके साथियों ने ही कीटनाशक दवा का इंजेक्शन लगाकर की थी और शव को नहर के पास फेंक दिया था। दोस्तों पर हत्या का शक न जाए इसलिए चंद्रप्रकाश के दाएं पैर के टखने पर सांप के काटे का निशान बना दिया था ताकि माना जाए कि सांप के काटने से चंद्रप्रकाश की मौत हुई है। पुलिस ने चंद्रप्रकाश की हत्या करने वाले दो दोस्तों को दबोचकर हत्या का राज खोल दिया है। फरार एक दोस्त की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक कोतवालीदेहात थाने के गांव बांकपुर निवासी प्रेम सिंह के 19 साल के बेटे चंद्रप्रकाश उर्फ पिंटू का 13 मई को गांव आलमपुर में नहर की पटरी के किनारे शव पड़ा मिला था। प्रेम सिंह ने इस मामले में गांव फरीदपुर मान के हर्ष कश्यप, राहुल कश्यप व गांव सिकैड़ा के रिंकू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी ने इस मामले की जांच सीओ नगीना प्रवीण कुमार को सौंप दी। वह इस घटना के खुलासे में जुट गए। विवेचना के दौरान पता चला कि चंद्रप्रकाश अपने दोस्त गांव पमड़ावली निवासी राहुल, गांव सिकैड़ा निवासी रिंकू व शिवम कश्यप के साथ अक्सर आता जाता रहता था। घटना के दिन चंद्रप्रकाश के चाचा कामेंद्र ने चंद्रप्रकाश को राहुल व शिवम के साथ जाते देखा था। सीओ नगीना की ओर से गठित टीम ने राहुल व रिंकू को नहटौर तिराहे से दबोच लिया। दोनों से कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने चंद्रप्रकाश की हत्या का सारा राज उगल दिया। दोनों ने पुलिस को बताया कि राहुल, रिंकू, शिवम व चंद्रप्रकाश गहरे दोस्त थे। चंद्रप्रकाश व राहुल के बीच पैसों के लेन देन को लेकर कुछ विवाद था। कुछ दिन पहले चंद्रप्रकाश ने राहुल की बाइक फाइनेंसर को खिंचवा दी थी। 12 मई को तीनों ने फोन करके चंद्रप्रकाश को नहर के पास बुला लिया व एक शादी में चलने के लिए राजी कर लिया। राहुल के पास पहले से ही कीटनाशक दवा व सिरींज थी। आलमपुर के जंगल में नहर की पटरी पर चंद्रप्रकाश को तीनों ने दबोच लिया और जबरन कूल्हे पर कीटनाशक दवा का इंजेक्शन लगा दिया। थोड़ी देर बार चंद्रप्रकाश बेहोश हो गया और बाद में उसकी सांसें थम गईं। दोस्तों ने इंजेक्शन से चंद्रप्रकाश के दाहिने पैर के टखने पर निशान बना दिया ताकि कोई यह न समझें कि उसकी हत्या की गई है। सब मानें की सांप या अन्य कीड़े के काटने से उसकी मौत हुई है। चंद्रप्रकाश की हत्या के बाद तीनों साथी एक शादी समारोह में चले गए। पकड़े गए राहुल ने बताया कि चंद्रपकाश विवाद के चलते उसे धमकी भी देता था। पुलिस फरार शिवम की तलाश में जुटी है। एसपी ने चंद्रप्रकाश की हत्या का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।