फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बैंक के लॉकर में रखे मिले चोरी के जेवरात

बैंक के लॉकर में रखे मिले चोरी के जेवरात

Sun, 02 Jun 2019 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
बैंक के लॉकर में रखे मिले चोरी के जेवरात
बिजनौर। चांदपुर के मोहल्ला चिम्मन बाजार बजरिया निवासी करन सिंह त्यागी ने चार मई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके मकान के ताले तोड़कर चोरों ने सात लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। इस चोरी के खुलासे को लेकर भाजपा नेताओं के साथ व्यापारियों ने पुलिस पर भारी दबाव डाल रखा था। मामले में पुलिस ने जांच की तो पता चला कि घर में चोरी ही नहीं हुई थी। चोरी के जेवर करन सिंह त्यागी के बैंक के लॉकर में रखे मिले। पुलिस करन सिंह को अपने साथ लेकर बैंक गई और लॉकर खुलवाया तो सारे जेवरात वहां रखे मिले। चांदपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार के मुताबिक करन सिंह ने जो जेवर चोरी होना बताए थे वे बैंक लॉकर में रखे मिले हैं। चोरी की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। करन सिंह के खिलाफ इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed