फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   चिकित्सक से रंगदारी मांगने वाले दो बदमाश दबोचे

चिकित्सक से रंगदारी मांगने वाले दो बदमाश दबोचे

Fri, 31 May 2019 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
चिकित्सक से रंगदारी मांगने वाले दो बदमाश दबोचे
चिकित्सक से रंगदारी मांगने वाले दो बदमाश दबोचे
विज्ञापन

बिजनौर। पुलिस ने जूता व्यापारी व चिकित्सक से रंगदारी मांगने वाले दो बदमाशों को दबोच लिया। बदमाशों के पास से दो तमंचे, बाइक व मोबाइल बरामद हुआ है। उनके एक साथी को पुलिस पहले ही दबोच चुकी है।

एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक आदर्शनगर कॉलोनी निवासी जूता व्यापारी सत्यराज सिंह व गांव फरीदपुर भोगी निवासी डॉ. नवनेश कोठारी से बदमाशों ने 20-20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। गांव स्वाहेड़ी के पास एक दूधिया से लूटे गए मोबाइल से बदमाशों ने दोनों से रंगदारी मांगी थी। रंगदारी न देने पर बदमाशों ने सत्यवीर सिंह के घर के आगे फायरिंग भी की थी। पुलिस ने 26 मई की रात गांव झलरी के जंगल में मुठभेड़ के दौरान बदमाशों के सरगना विनीत उर्फ बटलर को दबोच लिया था। विनीत के पैर में गोली लगी थी। उसके साथी फरार हो गए थे। पुलिस ने रेलवे स्टेशन मालगोदाम के पास से इस मामले में फरार चल रहे गांव नसीरी निवासी जितेंद्र कुमार उर्फ बिट्टू व हिमांशु उर्फ बोविन को गिरफ्तार किया है। इनका एक साथी शुभम अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पकड़े गए हिमांशु व जितेंद्र से पुलिस ने दो तमंचे, एक बाइक व मोबाइल बरामद किए हैं। पकड़े गए दोनों बदमाशों ने पुलिस को बताया कि उन्हें अच्छे कपड़े पहनने व अच्छी बाइक से घूमना, शराब पीना, जुआ खेलने के शौक थे। बदमाशों ने नगीना रोड से बाइक व मोबाइल लूट की घटना में अपना हाथ होना भी स्वीकार किया है। जूता व्यापारी सत्यवीर से 50 लाख रुपये वसूलने के लिए उन्हें धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed