फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मृतका के पिता ने लगाया था दहेज हत्याकांड का आरोप

मृतका के पिता ने लगाया था दहेज हत्याकांड का आरोप

Sun, 26 May 2019 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
मृतका के पिता ने लगाया था दहेज हत्याकांड का आरोप
अलीपुरा में डेढ़ माह बाद कब्र से निकाला महिला का शव
विज्ञापन

नजीबाबाद। गांव अलीपुरा में करीब डेढ़ माह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में मरी विवाहिता का शव न्यायालय के आदेश पर कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेजा गया।
गांव अलीपुरा निवासी इरफान का विवाह सैदपुरी निवासी शरीफ अहमद की पुत्री नगमा से हुआ था। पति इरफान सऊदी अरब में रहता है। नगमा की 12 अप्रैल 2019 को संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में मृत्यु हो गई। मौत की खबर पर नगमा के पिता, भाई व संबंधियों की उपस्थिति में नगमा के शव को अलीपुरा के कब्रिस्तान में दफन किया गया था। कुछ दिन बाद नगमा के पिता ने पुलिस को दहेज हत्या की तहरीर सौंपी जिसमें कहा गया कि नगमा का देवर इमरान अपने एक साथी के साथ सैदपुरी आकर नगमा को ले गया था। दो दिन बाद परिजनों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका के पिता ने न्याय के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर मजिस्ट्रेट/तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, सीओ महेश कुमार, एसआई श्रीपाल सिंह एवं ग्राम प्रधानपति नफीस अहमद, मृतका के पिता शरीफ अहमद की उपस्थिति में शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अलीपुरा के ग्रामीणों ग्राम प्रधानपति नफीस अहमद, उस्मान, फरीद, साजिद, नाजिम, जाहिद, मुस्तकीम, शकील का कहना था कि नगमा की मृत्यु के बाद पिता सहित उसके पिता सहित परिजन जनाजे में शामिल हुए थे। दोनों पक्षों में फैसला भी हो गया था। मृतका के पिता शरीफ अहमद ने सास-ससुर, देवर इमरान सहित कई लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था। सीओ महेश कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed