फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पुलिस ने दहेज के मामले में हत्या का प्रयास करने के नामजद आरोपी सास ससुर को गिरफ्तार कर चालान किया

दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी सास ससुर को किया गिरफ्तार

Wed, 27 Mar 2019 12:11 AM IST
Dimple Sirohi Dimple Sirohi
Updated Wed, 27 Mar 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने दहेज के मामले में हत्या का प्रयास करने के नामजद आरोपी सास ससुर को गिरफ्तार कर चालान किया
arrest - फोटो : अमर उजाला
सास-ससुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन

धामपुर। दहेज के लिए विवाहिता की हत्या करने का प्रयास करने के आरोप में विवाहिता के सुसर और सास को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। विवाहिता ने इन दोनों के खिलाफ नवंबर में पुलिस कोतवाली में नामजद रिपोर्ट कायम कराई थी।

कोतवाल सुधीर पाल धामा ने बताया कि धामपुर थाने के गांव अलावलपुर निकट ओम फार्म निवासी अनुभव राणा की पत्नी रुचि ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि उसके सुसर अशोक कुमार राणा पुत्र बलराज सिंह व उसकी सास सुनीता चौहान पत्नी अशोक कुमार राणा आए दिन दहेज में छह लाख की नकदी और कार की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करते हैं। यहां तक इन दोनों ने गले में रस्सी का फंदा डाल कर उसकी हत्या करने का भी प्रयास किया। विवाहिता ने अपने पति अनुभव पर किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगाया। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने 18 नवंबर को उसके सुसर और सास को नामजद करते हुए रिपोर्ट कायम कराई थी। पुलिस ने मंगलवार को नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया है। कोतवाल का कहना है कि पुलिस की ओर से पहले कई बार गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed