फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   Senior Assistant and two middlemen arrested red-handed while accepting a bribe of ₹4,000 in Banswara.

ACB Action: बांसवाड़ा तहसील कार्यालय में एसीबी का ट्रैप, वरिष्ठ सहायक समेत तीन रिश्वत लेते गिरफ्तार

Mon, 24 Aug 2026 08:14 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Mon, 24 Aug 2026 08:14 PM IST
सार

बांसवाड़ा के बागीदौरा तहसील कार्यालय में एसीबी ने 4 हजार रुपए रिश्वत लेते वरिष्ठ सहायक योगेंद्र सिंह भाटी और दो दलालों को गिरफ्तार किया। रजिस्ट्री को रजिस्टर्ड मॉर्टगेज करने के बदले रिश्वत मांगी गई थी। आरोपी के मकान पर भी तलाशी जारी है।

विज्ञापन
Senior Assistant and two middlemen arrested red-handed while accepting a bribe of ₹4,000 in Banswara.
रिश्वत लेने के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की बांसवाड़ा इकाई ने सोमवार को जिले के बागीदौरा तहसील कार्यालय में ट्रैप कार्रवाई की। टीम ने वरिष्ठ सहायक योगेंद्र सिंह भाटी और उसके दो दलालों को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। रजिस्ट्री को रजिस्टर्ड मॉर्टगेज करने की एवज में रिश्वत मांगी गई थी।

विज्ञापन

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अनुसार, एसीबी बांसवाड़ा इकाई को एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी। उसने बताया कि वह एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत है। उसकी कंपनी की ओर से गृह ऋण दिया जाता है। आवेदकों को गृह ऋण स्वीकृत करने से पहले उनकी रजिस्ट्री को सब-रजिस्ट्रार कार्यालय से रजिस्टर्ड मॉर्टगेज करवाना जरूरी होता है। बागीदौरा तहसील कार्यालय के वरिष्ठ सहायक योगेंद्र सिंह भाटी दो रजिस्ट्री पत्रावलियों को रजिस्टर्ड मॉर्टगेज करने के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था।

विज्ञापन

सत्यापन में सही मिली शिकायत
शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने 21 अगस्त को रिश्वत राशि की मांग का सत्यापन कराया। इस दौरान आरोपी योगेंद्र सिंह भाटी ने दोनों पत्रावलियों को रजिस्टर्ड मॉर्टगेज करने के लिए प्रति पत्रावली 2,500-2,500 रुपए की मांग की। परिवादी से बातचीत के दौरान दोनों पत्रावलियों पर 500-500 रुपए कम करने के बाद कुल 4 हजार रुपए लेने पर भाटी सहमत हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: कोटा में मिड-डे मील खाने के बाद 27 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, चार-पांच बच्चे अस्पताल में भर्ती; जानें

दलाल को दिलवाई रिश्वत की राशि
सत्यापन के बाद सोमवार को एसीबी उदयपुर रेंज के उप महानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह के पर्यवेक्षण और बांसवाड़ा एएसपी रतनसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की गई। परिवादी के तहसील कार्यालय पहुंचने पर वरिष्ठ सहायक भाटी ने 4 हजार रुपए अपने परिचित रतनसिंह नामक दलाल को दिलवाए और उसे यह राशि दूसरे दलाल विठ्ठल को देने के लिए कहा। रतनसिंह ने रिश्वत की राशि लेकर विठ्ठल को दे दी। इसके बाद एसीबी टीम ने वरिष्ठ सहायक योगेंद्र सिंह भाटी और दोनों दलालों रतनसिंह व विठ्ठल को रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के मकान पर भी तलाशी
एसीबी की टीम तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आरोपी योगेंद्र सिंह भाटी के निवास पर भी जांच और तलाशी की कार्रवाई की जा रही है। एसीबी ने मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed