{"_id":"6a8c60ec15cc8e99540668df","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-in-park-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-152017-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पार्क में युवक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पार्क में युवक की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
-विजय विहार इलाके की घटना, मृतक के परिवार वालों ने पड़ोसी युवक पर लगाया हत्या करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
विजय विहार इलाके में अंकित नामक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। युवक का शव घर से कुछ दूरी पर स्थित एक पार्क से मिला है। परिवार वालों ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया है। रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त शशांक जयसवाल ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस बाबत कोई कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार शुक्रवार कोे सेक्टर 4 में स्थित एक पार्क में अंकित नाम के युवक का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर छानबीन की। उसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिवार वालों का आरोप है कि अंकित की पड़ोस में रहने वाले एक युवक से कार का शीशा टूटने को लेकर विवाद हुआ था। परिवार वालों ने आरोप लगाया कि पड़ोसी उसे शुक्रवार को घर से बुलाकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद पार्क से अंकित का शव मिला।