फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   गन्ने के खेत में मिला लापता बालिका का क्षतविक्षत शव

गन्ने के खेत में मिला लापता बालिका का क्षतविक्षत शव

Thu, 13 Dec 2018 11:01 PM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
गन्ने के खेत में मिला लापता बालिका का क्षतविक्षत शव
बढ़ापुर। गांव मुजफ्फरनगर से एक दिसंबर को लापता हुई बालिका का शव बृहस्पतिवार को गांव इस्लामाबाद के जंगल में गन्ने के खेत में क्षतविक्षत अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस के मुताबिक बालिका की शव का काफी हिस्सा जंगली जानवर खा चुके है। मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

गांव मुजफ्फरनगर निवासी साजिद उर्फ भूरा की करीब दस वर्षीय पुत्री अशफिया एक दिसंबर को करीब ढाई किलोमीटर दूर स्थित पड़ोसी गांव मिट्ठोपुर में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गई थी। मगर, शाम तक घर नहीं लौटी। परिजनों ने खोजबीन की तो पता चला कि वह रिश्तेदारी में पहुंची ही नहीं। तीन दिसंबर को अशफिया की मां इशरत जहां ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। काफी तलाश के बाद छह दिसंबर को पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की थी। बृहस्पतिवार को उसका शव ग्राम मोहिद्दीनपुर निवासी मूलचंद सिंह के ग्राम इस्लामाबाद के जंगल में गन्ने के खेत में पड़ा मिला। ग्राम मुजफ्फरनगर निवासी अनवार की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह ने बताया कि बालिका की शव का काफी हिस्सा जंगली जानवर खा चुके है। इस इलाके में जंगली जानवरों के हमले की घटनाएं आम है। मौत के कारणों को जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


हत्या की भी आशंका
बढ़ापुर। थाना प्रभारी की माने तो दस वर्षीय अशफिया को शादी में जाने के लिए उसके भाइयों ने मना किया था। मगर, वह जिद पर अड़ी थी। परिजनों के काफी मनाने के बावजूद वह जिद करके अकेली ही शादी में चली गई थी। घटनास्थल और गांव के बीच करीब एक किलोमीटर की दूरी बताई गई है। बालिका वहां कैसे पहुंची? यह भी सवाल है। थाना प्रभारी के मुताबिक मौका ए वारदात का भी मुआयना किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार के अलावा कई तथ्यों पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed