फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ट्रैक्टर-ट्राली ने दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल को रौंदा, मौत

ट्रैक्टर-ट्राली ने दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल को रौंदा, मौत

Mon, 19 Nov 2018 12:59 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्राली ने दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल को रौंदा, मौत
अमरोहा। ऊधमसिंह नगर के किच्छा पंतनगर (उत्तराखंड) से दिल्ली जा रहे बाइक सवार दिल्ली पुलिस के सिपाही की तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक में आग लग गई। सिपाही की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दुर्घटना शनिवार रात डिडौली सिंडिकेट बैंक के सामने हुई।
विज्ञापन

ऊधम सिंह नगर के किच्छा पंत नगर की झा कॉलरोनी निवासी राघवेंद्र कार्की दिल्ली पुलिस की बटालियन प्रथम सीसीआर में कांस्टेबिल के पद पर तैनात थे। वह बाइक से दिल्ली जा रहे थे। डिडौली सिंडिकेट बैंक के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे राघवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी बाइक में आग लग गई।
विज्ञापन

घायल को आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे मुरादाबाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान राघवेंद्र ने दम तोड़ दिया। उनके पास से मिले आईकार्ड और मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई। परिवार वाले रात में ही मुरादाबाद पहुंच गए और पोस्टमार्टम के बाद राघवेंद्र का शव अपने गृहजनपद ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed