{"_id":"5bdd2499bdec2269724a7e5c","slug":"151541219481-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर बाइक सवार को रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर बाइक सवार को रौंदा, मौत
Updated Sat, 03 Nov 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
अवैध कट पार करते समय बाइक सवार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा। यातायात माह में भी नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। वाहन चलाक तो अनदेखी कर रही रहे हैं। प्रशासन भी नहीं देख रहा है। यातायात माह के दूसरे ही दिन नियमों की अनदेखी के चलते एक की जान चली गई। नेशनल हाईवे पर अवैध कट पार करते समय बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोरचरी में रखवा दिया है। वहीं मौत से परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है।
कोतवाली डिडौली क्षेत्र के गांव ढकिया चमन निवासी चांद खां (23) पुत्र मुशाहिद हैदराबाद में सैलून की दुकान करता है। फिलहाल वह घर आया हुआ था। शुक्रवार की शाम वह नीलीखेड़ी रतना सागर के पास बाइक से हाईवे स्थित अवैध कट से होकर सड़क पार कर रहा था। तभी मुरादाबाद की ओर से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चांद सात भाइयों में सबसे छोटा था। सालभर पहले चांद की शादी हुई थी। इंस्पेक्टर ऋषिराम कठेरिया ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।