{"_id":"5bcb773cbdec2269717a1c17","slug":"151540060988-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदा मांगने पर दो पक्षो में मारपीट,पथराव हुआ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंदा मांगने पर दो पक्षो में मारपीट,पथराव हुआ
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदा मांगने पर दो पक्षों में मारपीट
हल्दौर। गांव पैजनियां में रामलीला का चंदा मांगने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात घूंसे चले और पथराव हुआ। इस विवाद में करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्राम पैजनियां में रामलीला का मंचन कराने के लिए ग्रामीणों से चंदा इकट्ठा किया जाता है। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने मोहल्ला पीलखन वाला निवासी व कमेटी के सदस्य मनोज सैनी को अपने मोहल्लेवासियों से चंदा इकट्ठा करने का जिंमेदारी सौंपी। शुक्रवार रात ओमप्रकाश सैनी का पुत्र मनोज कुमार उर्फ भोला अपने मोहल्ले के प्रमोद सैनी के घर रामलीला का चंदा लेने पहुंचा। मनोज के अनुसार प्रमोद सैनी से चंदा मांगने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद में उनके पक्ष के अन्य लोग भी शामिल हो गए। इस विवाद में दोनों पक्षों के बीच जमकर लात घूंसे चले और पथराव हुआ। इस विवाद में ओमप्रकाश सैनी, मनोज कुमार, आदेश, रीना घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल ओमप्रकाश को गांव के निजी चिकित्सकों के यहां भर्ती कराया। विवाद के दौरान लोगों में भगदड़ मच गई। घायल ओम प्रकाश सिंह ने चौकी पहुंचकर शिकायत की है। उधर, चौकी प्रभारी रवेंद्र सिंह तोमर की का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पटाक्षेप के प्रयास किए जा रहे है।