फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   चौबीस घंटे बाद भी नहीं सुलझी लूट और हत्या की गुत्थी

चौबीस घंटे बाद भी नहीं सुलझी लूट और हत्या की गुत्थी

Fri, 20 Jul 2018 01:00 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
चौबीस घंटे बाद भी नहीं सुलझी लूट और हत्या की गुत्थी
हसनपुर। नगर के मोहल्ला राजपूत कॉलोनी में दिनदहाड़े लूटपाट के दौरान महिला प्रवक्ता की वृद्ध मां की हत्या कर दी गई। बदमाश बीस हजार की नकली और सोने-चांदी के आभूषण समेत लाखों का समान लूटकर फरार हो गए थे। वारदात के चौबीस घंटे बाद भी पुलिस लूट और हत्या की गुत्थी नहीं सुलझा सकी है।
विज्ञापन

बुधवार को दिनदहाड़े राजपूत कॉलोनी में बदमाशों ने लूटपाट के दौरान गंगेश्वरी के ग्रामोदय इंटर कालेज की महिला प्रवक्ता प्रतिमा त्यागी की वृद्ध मां सरेश त्यागी की हत्या कर दी थी। अलमारी में रखी बीस हजार की नगदी समेत लाखों के आभूषण लूटकर फरार हो गए थे। दिनदहाड़े हुई वारदात से नगर में दहशत फैली गई थी। पुलिस और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। बेटी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ लूट और हत्या का मामला दर्ज कर लिया। लूट और हत्या की वारदात को चौबीस घंटे बीत गए, लेकिन पुलिस बदमाशों को पकड़ने की बात तो दूर सुराग तक नहीं लगा सकी है। दिनदहाड़े हुई वारदात के बाद से मोहल्ले के लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed