{"_id":"5afdc9754f1c1beb408b6124","slug":"151526581621-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत से गिरी महिला की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छत से गिरी महिला की उपचार के दौरान मौत
Updated Thu, 17 May 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत से गिरी महिला की मौत
हल्दौर। गांव चांदा नंगली निवासी डिग्गी सिंह की पुत्री रेखा देवी का विवाह करीब साढ़े पांच वर्ष पूर्व नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव रतुपुरा निवासी नरेश कुमार के साथ हुआ था। आरोप है कि दहेज के लिए सात महीने पूर्व ससुराल वालों ने उसे जान से मारने की नीयत से छत से नीचे फेंक दिया था। महिला को तीन वर्षीय पुत्री भी है। सूचना पर पहुंचे मायके वाले उसे उपचार के लिए अपने साथ घर ले आए। महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। कुछ दिन पूर्व स्वास्थ्य सामान्य होने पर उसने घटना की जानकारी मायके वालों को दी थी। सात दिन पूर्व महिला ने अपने परिजनों के साथ थाने में पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बृहस्पतिवार सुबह रेखा (26) की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे कार्यवाहक एसडीएम धर्मेंद्र सिंह ने शव का पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र भड़ाना का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।