{"_id":"5ac7c09b4f1c1bee618b5dfb","slug":"151523040411-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस युवक की तलाश में जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस युवक की तलाश में जुटी
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडावली। मंडावली थाने से चंद कदम के फासले पर एसबीआई की एटीएम मशीन को क्षति पहुंचाने वाले युवक की फोटो एटीएम बूथ पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने एसबीआई के शाखा प्रबंधक की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर मंडावली में स्थित एसबीआई शाखा के एटीएम बूथ में बुधवार देर रात घुसे चोर ने एटीएम मशीन को तोड़कर नगदी चोरी करने का दुस्साहस किया। देर रात करीब 1:13 बजे इस काम को अंजाम देते हुए उसकी फोटो एटीएम मशीन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शुक्रवार को बैंक पर पहुंचे इंजीनियर ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकालकर बैंक अधिकारियों, पुलिस और मीडिया को उपलब्ध कराई। उधर, मंडावली पुलिस ने बैंक प्रबंधक राजपाल चौहान की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहे युवक की तलाश शुरू कर दी। गौरतलब है कि मशीन पूरी तरह से न टूट पाने से युवक एटीएम मशीन में रखी लाखों रुपये की नगदी पर हाथ साफ नहीं कर सका था।