{"_id":"5a01fb574f1c1b8d698b9faf","slug":"151510079319-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदित्य व रोहित के घर पर फरारी का नोटिस चस्पा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आदित्य व रोहित के घर पर फरारी का नोटिस चस्पा
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
आदित्य, रोहित के घर पर फरारी का नोटिस चस्पा
स्योहारा(बिजनौर)। पुलिस ने एक लाख के इनामी बदमाश आदित्य उसके पिता राजपाल का घर पर उनकी फरारी का धारा 82 का नोटिस चस्पा किया है। आदित्य के साथी गांव स्वाहेड़ी निवासी रोहित के घर पर भी नोटिस चस्पा किया गया है। रोहित पर भी 15 हजार रुपये का इनाम है।
गांव राना नंगला निवासी आदित्य ने ताबड़तोड़ घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस की नींद उड़ा रखी है। आदित्य का पिता बेटे की मदद करता है। आदित्य गांव स्वाहेड़ी निवासी अपने साथी रोहित के साथ दूसरे राज्य में छिपा है। उसका पिता राजपाल भी फरार हैं। आदित्य पर एक लाख रुपये का शासन ने इनाम घोषित कर रखा हैं। कुछ दिन पहले ही आदित्य ने अपने ही गांव के मुकेश की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस आदित्य की तलाश में लगी है पर वह हाथ नहीं लग रहा। पिछले दिनों पुलिस ने आदित्य के साथी विशाल, उसके मददगारों को दबोचा था। आदित्य जिले की पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है। पुलिस ने आदित्य की तलाश में उत्तराखंड राज्य में डेरा भी डाला पर वहां भी आदित्य पुलिस को नहीं मिला। पुलिस आदित्य के छिपने के ठिकानों का पता लगाने में जुटी हैं। एसपी ने पुलिस की कई टीम को आदित्य को दबोचने के लिए लगा रखा हैं।