फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मिलक मुकीमपुर में रिटायर्ड शिक्षक की हत्या, शव पीएम को भेजा

मिलक मुकीमपुर में रिटायर्ड शिक्षक की हत्या, शव पीएम को भेजा

Mon, 14 Aug 2017 01:13 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
मिलक मुकीमपुर में रिटायर्ड शिक्षक की हत्या, शव पीएम को भेजा
धामपुर। गांव मिलक मुकीमपुर में पशुशाला में सो रहे सेवानिवृत्त शिक्षक की किसी ने हत्या कर दी। हालांकि अभी तब परिवारीजनों की तरफ से घटना की तहरीर नहीं दी गई है। सूचना मिलने पर सीओ ने घटनास्थल की जांच की और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मृतक के पुत्र कुलवंत ने बताया कि उनके 82 वर्षीय पिता मास्टर रामपाल सिंह पुत्र थम्मन सिंह शनिवार रात रोज की तरह से पशुशाला में पशुओं की सुरक्षा के लिए सोने के लिए गए थे। पशुशाला और घर में करीब आधा किलोमीटर का अंतर है। जब रविवार सवेरे वह और उनकी पत्नी कविता भैंस दुहने के लिए पशुशाला में गए तो उनके आवाज लगाने के बाद भी रामपाल सिंह ने पशुशाला का भीतर से लगे ताले को नहीं खोला। काफी देर तक शोर मचाने के बाद जब कोई हरकत नहीं हुई तो कुलवंत ने पड़ोस के घर से दीवार फांदकर अपनी पशुशाला में पहुंचकर गेट खोला। गेट खोलने के बाद जब वह पशुशाला में बने बरामदे में पहुंचे तो रामपाल सिंह चारपाई के पास औंधेमुंह पड़े थे। उनके मुंह से खून बह रहा था। गले पर चोट के निशान थे। घटना का पता अन्य ग्रामीणों को लगने पर किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तहकीकात की, लेकिन परिवारीजनों द्वारा इस संबंध में पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गई। केवल इतना ही बताया कि सोने गए थे उनकी मौत हो गई। मौत कैसे हुई उन्हें भी नहीं पता। मृतक रामपाल सिंह को गांव के लोग मिलनसार व्यक्ति बता रहे थे। सीओ सुशील कुमार ने बताया कि मृतक के चेहरे पर चोट के निशान हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही सही जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed