फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सड़क पर रस्स बांधकर बाइक सवार दंपति से बदमाशों ने की लूटपाट

सड़क पर रस्स बांधकर बाइक सवार दंपति से बदमाशों ने की लूटपाट

Mon, 31 Jul 2017 12:34 AM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर रस्स बांधकर बाइक सवार दंपति से बदमाशों ने की लूटपाट
राजा का ताजपुर। बदमाशों ने शनिवार रात ताजपुर-पौटा मार्ग पर सड़क के बीच रस्सा बांधकर बाइक सवार दंपति से लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने दंपति की लोहे की रॉड से पिटाई की। सिर में रॉड लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। नूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा निवासी शराफत अली ने शनिवार को अपनी मां की तबीयत खराब होने पर उसे ताजपुर के एक चिकित्सक के यहां भर्ती कराया था। देखभाल करने के लिए शराफत और उसकी पत्नी गुलशनजहां अस्पताल में ही रुक गए। बाद में अन्य परिजनों के अस्पताल पहुंचने पर शराफत, पत्नी गुलशन व 14 वर्षीय भतीजी भूरी के साथ रात साढ़े नौ बजे बाइक से घर लौट लौट रहा था, जैसे ही वह ताजपुर व पौटा के बीच पहुंचा तो बदमाशों द्वारा सड़क पर आरपार बांधे गए रस्से में उलझकर उसकी बाइक गिर गई। खेत में बैठे चार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और तीनों को ईख के अंदर ले गए। इस दौरान बदमाशों ने शराफत की जेब से 14 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने पति व पत्नी को लोहे की रॉड से पीटना शुरू कर दिया। सिर में लोहे की रॉड लगने से गुलशनजहां गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि शराफत को भी कई जगह चोटें आईं। इसके बाद बदमाश उन्हें शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद शराफत घायल पत्नी को साथ लेकर वापस अस्पताल पहुंचा। पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का पता नहीं लगा। पीड़ित शराफत के भाई जलालुद्दीन की तहरीर पर पुलिस ने बदमाशों के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार ने रिपोर्ट करने की पुष्टि करते हुए बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed