{"_id":"5934000d4f1c1b46738b4590","slug":"14965801214-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को जहर देकर मौत के घाट उतारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए विवाहिता को जहर देकर मौत के घाट उतारा
Updated Sun, 04 Jun 2017 06:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता को जहर खाया, ससुरालवाले करते थे तंग
मायके से 15 दिन पहले की गई थी अपने ससुराल
हल्दौर (बिजनौर)। एक महिला ने ससुरालवालों से तंग आकर जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने पति, सास व ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव ईनामपुरा निवासी भीम सिंह की पत्नी रीना (25) ने पति व ससुराल पक्षों के उत्पीड़न से तंग आकर शनिवार की रात जहर खा लिया। ससुराल पक्ष ने रीना को रविवार की सुबह करीब चार बजे जिला अस्पताल उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। ससुराल पक्ष रीना को भर्ती कराने के बाद अस्पताल से फरार हो गए। वहीं रीना के परिजनों ने ससुराल पक्ष दहेज के लिए जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। रीना के पिता चंद्रपाल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने पति भीम सिंह, सास ओमवती व ससुर रामचंद्र के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कर ली है। रीना के मायके वालों ने बताया कि रीना की शादी दो साल पहले भीम सिंह के साथ हुई थी, उसकी डेढ़ साल की एक बेटी भी है। शादी में मायके वालों ने बाइक दी थी, लेकिन भीम सिंह बाइक की जगह दूसरी बाइक व 50 हजार रुपये की मांग करता था। भीम सिंह को दूसरी बाइक को दे दी गई थी, लेकिन 50 हजार रुपये नहीं दिए थे। इसीलिए उन्होंने रीना की हत्या कर दी है।
थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि रीना के पति भीम सिंह, सास ओमवती व ससुर रामचंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। तीनों अभी फरार चल रहे हैं, तीनों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
15 दिन पहले की मायके से आई भी रीना
मृतक रीना के भाई सोमपाल ने बताया कि रीना करीब आठ महीने से घर पर ही थी। 15 दिन पहले रिश्तेदारों के समझाने पर भीम सिंह अपने घर ले गया था। सोमपाल ने बताया की वह तो समझौता चाहते थे, लेकिन रिश्तेदारों के दबाव के चलते उन्होंने रीना को भीम सिंह के साथ भेज दिया।
विज्ञापन
ससुराल नहीं भेजते तो बच जाती रीना
रीना के पिता चंद्रपाल ने बताया कि 15 दिन पहले की रीना को ससुराल भेजा गया था, अगर वह रीना को नहीं भेजते तो रीना आज जिंदा होती। रीना के परिवार को रो-रोकर बुराहाल था।