फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   कच्ची शराब की बिक्री का वीडियो वॉयरल

कच्ची शराब की बिक्री का वीडियो वॉयरल

Sun, 10 Feb 2019 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
कच्ची शराब की बिक्री का वीडियो वॉयरल
कच्ची शराब की बिक्री का वीडियो वायरल
विज्ञापन

अफजलगढ़। गांव मौसमपुर में कच्ची शराब की बिक्री की वीडियो वायरल होने से पुलिस प्रशासन की अवैध शराब बिक्री रोकने के दावों की हवा निकल गई है।
वायरल वीडियो में एक युवक कच्ची शराब की पाउच खरीदते देखा जा रहा है, जबकि एक व्यक्ति अपनी शराब युवक को बेच रहा है। वायरल वीडियो की जांच कराने का पुलिस दावा कर रही है। हालांकि अभी तक कोई भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर दोनों आरोपियों की तलाश में जुट गई है। गांव के चंद्रपाल सिंह, किशोरी सिंह, गजराम सिंह, धर्मवीर सिंह, करन सिंह आदि का कहना है कि गांव के दो लोग धड़ल्ले से कच्ची शराब बेच रहे हैं। ऐसा नहीं है कि मामला पुलिस प्रशासन के संज्ञान में नहीं है। गांववासियों की शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं होती है। पुलिस से आरोपियों पर कई बार शिकंजा लगाने को शिकायत की गई, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। गांववासियों ने एसपी से जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने व हलका दारोगा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं कोतवाल तेजेंद्र सिंह का कहना है कि मामले में जांचकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed