फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को एसपी ऑफिस पर हंगामा

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को एसपी ऑफिस पर हंगामा

Tue, 27 Nov 2018 01:12 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को एसपी ऑफिस पर हंगामा
डेमो - फोटो : डेमो
अमरोहा। विवाहिता के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज मायके पक्ष के लोगों ने एसपी कार्यालय पर हंगामा किया। पुलिस पर आरोपियों से हमसाज होने का आरोप लगाया। आक्रोशित विवाहिता के परिजन एसपी की गाड़ी के आगे धरने पर बैठ गए। करीब एक घंटे तक एसपी दफ्तर पर हंगामे की स्थिति बनी रही। हंगामा बढ़ता देख एसपी खुद पीड़ित परिवार के पास पहुंचे और तत्काल कार्रवाई के आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन घर लौट गए।
विज्ञापन


देहात थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर कचिया निवासी सर्वेश चंद्र कैलसा के भटपुरा सकैनिया जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक हैं। उन्होंने 22 फरवरी को अपनी बेटी रीनू की शादी नौगांवा सादात थाने क्षेत्र के गांव खेड़ा निवासी सूरज के बेटे अंशु दिवाकर के साथ की थी। अंशु दिवाकर एक इंटर कालेज में अध्यापक है। मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराली विवाहिता को दहेज के लिए तंग करने लगे। कई बार उसके साथ मारपीट भी की गई थी।
विज्ञापन


इतना ही नहीं 23 नवंबर को दहेज लोभियों ने विवाहिता की हत्या कर दी थी। इस मामले में नौगांवा सादात थाने में मृतका के पति अंशु दिवाकर, सास जयवती, ननद वाटिका सहित पांच लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पति को गिरफ्तार भी कर लिया था, लेकिन छोड़ दिया। तीन दिन बाद भी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर नाराज मृतका के परिजनों ने एसपी ऑफिस में हंगामा किया। एसपी डॉ विपिन ताडा को शिकायती पत्र देकर तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed